महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की ही सरकार बनेगी, मिल गए थे ये 5 संकेत

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की ही सरकार बनेगी, मिल गए थे ये 5 संकेत

694454 views

3862 710
शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में पिछले महीने बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के थोड़ी देर बाद ही ट्वीट करते हुए देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी और विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर महाराष्ट्र के भविष्य के लिए मिल-जुलकर काम करेंगे। शनिवार तड़के 5 बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद भाजपा-राकांपा सरकार ने प्रभार संभाला। गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की घोषणा की। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़णवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 18 दिन बाद भी कोई राजनीतिक हल नहीं निकल सकने की स्थिति में 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। महाराष्ट्र में हुए इस बड़े सियासी उलटफेर के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। शिवसेना जहां अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी हुई थी वहीं भाजपा ने एक पल में सारा खेल ही पलट कर रख दिया। जहां शुक्रवार शाम तक शिवसेना नेता संजय राउत उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की संभावनाएं जता रहे थे। मीडिया में भी ऐसी चर्चाएं थीं कि शिवसेना नेता शनिवार को राज्यपाल से प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन हटाने की मांग कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे लेकिन भाजपा ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी शिवसेना के खिलाफ ऐसा राजनीतिक दांव चला कि उसके हाथ कुछ नहीं आया। पिछले एक महीने से राज्य में जो सियासी खेल चल रहा था उससे यह संकेत मिल गया था कि महाराष्ट्र में बीजेपी की ही सरकार बनने वाली है।

To Subscribe on Youtube: 

https://www.youtube.com/user/punjabkesaritv

Follow us on Twitter :
https://twitter.com/punjabkesari

Like us on FB:
 https://www.facebook.com/Pkesarionline/
view more
You may be like
The video on the site is from youtube, and if there are any infringement or other questions please contact us(wen@ousaa.com), we will remove it within 24 hours.